Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • सेना के शौर्य का प्रतीक है ऑपरेशन सिंदूर- राधेश्याम

सेना के शौर्य का प्रतीक है ऑपरेशन सिंदूर- राधेश्याम

भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा जिला कार्यालय से हुआ।
तिरंगा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में किसान ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के साथ हाथ मे तिरंगा और फावड़ा लेकर पुरवा चौराहा, कोआपरेटिव चौराहा, नगरपालिका रोड होते हुए सुभाष चौक तक पहुँचे और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण-पुष्पांजलि कर उनको नमन किया।
तिरंगा यात्रा के दौरान रास्ते भर उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय और वन्देमातरम का नारा लगाया।
इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय ने कहा कि भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य का प्रतीक है ऑपरेशन सिंदूर, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकितान के आतंकी मंसूबो को ध्वस्त करते हुए उनके आतंकी ठिकानों को नष्ट किया है।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा की किसान मोर्चा ने भारतीय सैनिकों के सम्मान में किसान मोर्चा ने शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन कर यह संदेश दिया है की देश का किसान भारत की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए भारतीय सेना के साथ है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भगवान यादव, मुकेश राय, हृदयालाल शर्मा, विजेंद्र चौहान, सुब्रत सिंह, बलवन्त सिंह,नीरज शाही, आयुष यादव, बिलाल शाह, प्रभुनाथ पाण्डेय, मिथिला यादव, गुडू चौबे, प्रह्लाद यादव, गुड्डू यादव, सत्येन्द्र सिंह, राजू मिश्रा, सुमन्त चतूर्वेदी, मिथिला यादव उपस्थित रहे।

See also  अंग्रेजी हुकूमत की जड़े हिलाया आजाद ने- पवन मिश्र

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required