Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • स्वच्छता ही सेवा’ के तहत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा’ के तहत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया श्रमदान

‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया श्रमदान

देवरिया। गांधी जयंती के अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत देवरिया सदर विकासखंड के बारीपुर मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान कर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पवन कुमार जायसवाल उर्फ पिंटू ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है। स्वच्छ वातावरण से स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने तथा स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

जिला पंचायत राज अधिकारी रतन कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को विशेष महत्व दिया था। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता गतिविधियों को निरंतर जारी रखा जाए और आमजन को भी इसमें सक्रिय रूप से सहभागी बनाया जाए।

सहायक विकास अधिकारी पंचायत विंध्याचल सिंह ने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा, जब प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझे। उन्होंने उपस्थित लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न करने, कूड़े का उचित निस्तारण करने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने की अपील की।

इस दौरान बारीपुर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के साथ-साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।

See also  7 सूत्रीय मांगों को लेकर एडीओ पंचायत सेवा संघ ने डीपीआरओ को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के शीघ्र समाधान की उठाई मांग

उक्त अवसर पर जिला समन्वयक स्वच्छता विश्वरंजन सिंह, हरिपाल यादव, राकेश सिंह, ग्राम प्रधान धर्मा देवी एवं मनोज कुमार सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required