Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • लार नगर पंचायत में पेयजल आपूर्ति बहाल, सांसद के हस्तक्षेप से मिली राहत

लार नगर पंचायत में पेयजल आपूर्ति बहाल, सांसद के हस्तक्षेप से मिली राहत

लार नगर पंचायत में पेयजल आपूर्ति बहाल, सांसद के हस्तक्षेप से मिली राहत

सलेमपुर नगर पंचायत लार में पिछले दो महीनों से जलापूर्ति बंद रहने के कारण क्षेत्र में गंभीर पेयजल संकट उत्पन्न हो गया था। इस समस्या को लेकर स्थानीय नागरिकों द्वारा कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।
मंगलवार को लार नगर पंचायत क्षेत्र की पेयजल समस्या को लेकर सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर से शिकायत की गई। सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जिला अधिकारी से संपर्क कर पेयजल आपूर्ति बहाल कराने का अनुरोध किया।
जिला अधिकारी ने तुरंत नगर पंचायत लार के अधिकारियों को फोन कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए। आदेश मिलते ही नगर पंचायत के कर्मचारियों ने जलापूर्ति बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
इससे नगर पंचायत लार क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
उक्त जानकारी सलेमपुर सांसद के मीडिया प्रभारी मंजूर आलम द्वारा दी गई।

See also  देवरिया का बेटा बना हीरो, नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता सिल्वर

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required