अपने जन्मदिन पर पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया सन्देश
अपने जन्मदिन पर पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया सन्देश
भाटपार रानी देवरिया। जहां एक तरफ युवा पीढ़ी ने आधुनिकता और भौतिकता को तवज्जो देकर प्रकृति प्रदत्त सौन्दर्य फूल-पत्तियां व पौधों के संरक्षण को नजर अंदाज कर यांत्रिक भोग विलास को अपनाया है,जिसका दुष्परिणाम आज ग्लोबल वार्मिंग के रूप में देखने को मिल रहा है, वहीं पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन की भावना से प्रेरित सोहनपुर निवासी मिशन ग्रामोदय के संचालक जगरनाथ यादव के छोटे बेटे सूर्यांशु यादव “छोटू” ने अपने सोलहवें जन्म दिवस पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की कड़ी में एक मिशाल पेश किया है। पूछने छोटू ने कहा कि – सुरक्षित जीवन धरा नहीं – तो खुशियों से आंगन भरा नहीं।
अर्थात हमारा जीवन स्वस्थ व सुखमय तभी सम्भव है,जब हम पर्यावरण संरक्षण के अपने कर्तव्य को निभायेंगे। उन्होंने कहा कि -हम प्रण लिए हें कि अपने प्रत्येक जन्मदिवस पर जीवन पर्यन्त एक वृक्ष अवश्य लगाएंगे।छोटू के इस कार्य की कमल पटेल,सुरेश प्रसाद, पुनीत पाण्डेय, हिमांशु यादव, प्रियांशु यादव, सतीश कुमार,अमीरूद्दीन अंसारी, जंग बहादुर यादव, रजनीश कुमार’भोलू’, बिट्टू कुमार, पंकज यादव सहित उपस्थित लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए छोटू के दीर्घायु जीवन व सुखमय सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी।