Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • सांसद रमाशंकर राजभर को सपा ने बनाया तीन जिलों का प्रभारी, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

सांसद रमाशंकर राजभर को सपा ने बनाया तीन जिलों का प्रभारी, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

सांसद रमाशंकर राजभर को सपा ने बनाया तीन जिलों का प्रभारी, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

सलेमपुर, 4 सितंबर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सलेमपुर के सपा सांसद रमाशंकर राजभर को वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर एवं जौनपुर जनपदों का प्रभारी बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और उन्हें बधाई दी।

शुक्रवार को सलेमपुर स्थित समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने सांसद रमाशंकर राजभर को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में इन जनपदों में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा पीडीए समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने का अभियान तेज किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद को चार जनपदों की जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र और संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बढ़ा है।

इस अवसर पर सुनील यादव अध्यक्ष, रामप्रकाश यादव सांसद प्रतिनिधि, मंजूर आलम सांसद मीडिया प्रभारी, नागेंद्र पासवान, ब्लॉक अध्यक्ष पवन यादव, योगेश यादव, सभासद सोनू पांडेय, सभासद प्रमोद गौतम, रंजना भारती, मालवीय प्रसाद, निर्मल, मनोज लारी, जैनुल अख्तर, अरशद सिद्दीकी, अशरफ मंसूरी, दीनानाथ राजभर, मुकेश राजभर, हरेंद्र गौण, अमरनाथ, अजित शर्मा, जामवंत विश्वकर्मा, परवेज अंसारी, मंसूर आलम, अध्यक्ष रजीत यादव, वीरेंद्र प्रजापति सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

See also  देवरिया: राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्री-ट्रायल बैठक आयोजित

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required