Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • देवरिया में 68 सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान, लार के पांच गुरुजनों को भी मिला सम्मान

देवरिया में 68 सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान, लार के पांच गुरुजनों को भी मिला सम्मान

देवरिया में 68 सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान, लार के पांच गुरुजनों को भी मिला सम्मान

जिला पंचायत सभागार में हुआ भव्य सम्मान समारोह, शिक्षक संघ की भूमिका की हुई सराहना

देवरिया, 5 सितंबर 2026। शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, देवरिया के तत्वावधान में जिला पंचायत सभागार में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिलेभर से इस वर्ष सेवानिवृत्त हुए 68 शिक्षक-गुरुजनों को सम्मानित कर उनके लंबे शैक्षिक सेवाकाल और योगदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।


कार्यक्रम में स्थानीय विधायक शलभ मणि त्रिपाठी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) की उपस्थिति में सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर शिक्षक-शिक्षिकाओं के चेहरे पर खुशी और भावुकता देखने को मिली। कार्यक्रम में शिक्षकों की वर्षों की सेवाओं को याद करते हुए उनके योगदान को समाज और शिक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।

लार के छः सेवानिवृत्त गुरुजन हुए सम्मानित

सम्मान समारोह में लार क्षेत्र से सेवानिवृत्त हुए पांच शिक्षक-गुरुजनों को भी सम्मानित किया गया। इनमें श्री शमशीर साहब, श्री सेराज साहब, श्रीमती कुसुम राय, श्रीमती इन्दू देवी  श्री नथुनी सिंह एवं विजय प्रकाश पांडेय शामिल रहे।
इन गुरुजनों के सम्मानित होने पर लार क्षेत्र के शिक्षकों एवं शिक्षक संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। शिक्षकों ने कहा कि सेवानिवृत्ति सरकारी सेवा से विदाई जरूर है, लेकिन समाज और नई पीढ़ी के निर्माण में उनके अनुभव एवं योगदान की भूमिका हमेशा बनी रहती है।
ब्लॉक से जिला स्तर तक पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी
कार्यक्रम को सफल बनाने में लार ब्लॉक इकाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ब्लॉक अध्यक्ष इन्द्रसेन गुप्ता, ब्लॉक मंत्री मु. आफताब, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश एवं जिला उपाध्यक्ष ईश्वर जी ने ब्लॉक स्तर से जिला स्तर तक कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से पहुंचाने और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

See also  भदोही में साइकिलिंग का तूफ़ान – सेहत और पर्यावरण बचाने का संदेश 


वहीं जिला स्तर पर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष विनोद सिंह एवं जिला मंत्री नन्दलाल जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अतिथियों को सुविधाजनक तरीके से मंच तक पहुंचाने और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में मंडलाध्यक्ष अशोक सिंह की भूमिका भी विशेष रूप से सराहनीय रही।
शिक्षक सम्मान ने पेश की संगठन की एकजुटता की मिसाल
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षक संघ से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। समारोह के दौरान संगठन की एकजुटता और सेवानिवृत्त शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।


आयोजकों के अनुसार, शिक्षक संघ के इतिहास में यह पहली बार रहा कि इतने बड़े स्तर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया और कार्यक्रम को लंबे समय तक सफलतापूर्वक संचालित किया गया।
समारोह का उद्देश्य केवल सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करना नहीं, बल्कि उनकी वर्षों की मेहनत, समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को सार्वजनिक रूप से नमन करना भी रहा। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि शिक्षक भले ही सेवा से सेवानिवृत्त हो जाएं, लेकिन समाज निर्माण में उनका योगदान सदैव याद किया जाता रहेगा।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required