Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • युवक की पिटाई मेडिकल कॉलेज देवरिया इलाज के दौरान मौत लोगों में आक्रोश

युवक की पिटाई मेडिकल कॉलेज देवरिया इलाज के दौरान मौत लोगों में आक्रोश

युवक की पिटाई मेडिकल कॉलेज इलाज के दौरान मौत लोगों में आक्रोश

                  ग्रामीण न्यूज तेज़ नजर

जनपद देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के विट्ठलापुर गांव में 13 जून को हुए मारपीट मामले में गंभीर रूप से घायल हरिभजन उर्फ भोलू आयु 20 वर्ष की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज देवरिया में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।अब इस मामले में एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह युवक को बेरहमी से लाठी-डंडों से दो युवक दर्जनों वार प्रहार कर रहे है। वायरल वीडियो ने लोगों में आक्रोश है तो वहीं पीड़ित परिवार में भय और असुरक्षा की भावना को और बढ़ा दिया है। जनपद में ऐसे ही घटना पुलिस प्रशासन की कमजोरी की तरफ इशारा कर रहा है जनपद के लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं सूत्रों के हवाले से यह जानकारी प्राप्त हुआ है कि जनपद के हर तहसील ब्लॉकों में युवाओं द्वारा अपने-अपने गेंग बनाया गया है इसमें लगभग 16 वर्ष से 22 वर्ष तक के युवा हैं जो इस तरह के आतंक फैलाने में कामयाब हो रहे हैं। यह युवा इंस्टाग्राम पर अपना ग्रुप बनाए हुए हैं यहअपने-अपने दोस्तों के साथ बाइक से दिन भर इधर-उधर घूमते रहते हैं अपने बच्चों के प्रति माता-पिता को जागरूक होना चाहिए और पता करना चाहिए कि हमारा बेटा कहां कहां जाता है किसके साथ घूमता है क्या कर रहा है।
इस तरह के युवा दिन भर मोबाइल लेकर मोबाइल गेम आदि खेलते रहते हैं। इस तरह के युवाओं को पुलिस प्रशासन से कोई भय नहीं पुलिस के आंखों में धूल झोंकते हुए कानून हाथ में लेकर इस तरह का कृत्य करते हैं। आए दिन इस तरह के उत्तर प्रदेश में घटनाएं हो रही हैं सोशल मीडिया पर देखा जा रहा पुलिस-प्रशासन इस तरह कृत्य करने वालों पर कड़ी रुख नहीं अपनाती है तो ऐसे कृत करने वालों का और मनोबल और बढ़ता जाएगा।

 

See also  भारत के लौकी मैन" प्रोफेसर शिव पूजन सिंहजी

फ़िलहाल पुलिस ने घटना की गंभीरता दिखाते हुए पहले ही रतनदीप निषाद, राज निषाद और एक अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।हालांकि मृतक के परिजनों का आरोप है कि घटना के अन्य आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे पूरा परिवार डरा-सहमा हुआ है और उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।कोतवाली पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और वायरल वीडियो को भी साक्ष्य के रूप में जांच में शामिल किया जा रहा है।पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को हर संभव सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required