Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत देवरिया में 80 जोड़ों का विवाह सम्पन्न

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत देवरिया में 80 जोड़ों का विवाह सम्पन्न

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत देवरिया में 80 जोड़ों का विवाह सम्पन्न

6 फरवरी को 151 जोड़ों का होगा भव्य आयोजन
देवरिया, 04 फरवरी

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद देवरिया में बुधवार को प्रिंस पैलेस, कोटवा चौराहा (कसया रोड) पर सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 80 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया, जिनमें 73 हिंदू एवं 7 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामपुर कारखाना विधायक सुरेन्द्र चौरसिया रहे। समारोह में परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, उपायुक्त मनरेगा सतीश राव, मंडल उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम पाण्डेय, मंडल महामंत्री गौतम सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी, संबंधित खंड विकास अधिकारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि 06 फरवरी 2026 को उत्सव लॉन, मेन रोड, सलेमपुर में सामूहिक विवाह योजना के तहत 151 जोड़ों का विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में विकास खंड सलेमपुर, लार, बनकटा, भाटपाररानी, बरहज, भागलपुर तथा नगर पालिका एवं नगर पंचायत सलेमपुर, लार, भाटपाररानी, गौरा और बरहज क्षेत्र के जोड़े शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये व्यय किए जाते हैं, जिसमें 60 हजार रुपये कन्या के खाते में सीधे हस्तांतरित, 25 हजार रुपये की उपहार सामग्री तथा 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च किए जाते हैं।

See also  शराब तस्कर अजीत कुमार सिंह उर्फ जरी सिंह की गोली मारकर हत्या

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required