Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा हुनर

रंगों से सजा विकसित भारत का सपना, पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा हुनर

विकसित भारत 2047 की कल्पना रंगों में उतरी, बच्चों ने दिखाई कला प्रतिभा

लार, देवरिया। बेसिक शिक्षा विभाग क्षेत्र लार के विकास खंड सभागार में बुधवार को ‘विकसित भारत 2047’ की थीम पर आधारित भव्य पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कला कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में जिले से नामित नोडल अधिकारी, खंड विकास अधिकारी लार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों एवं शिक्षकों ने बच्चों की चित्रकला का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया। खरवनिया नवीन, बनकटा अमेठिया, बरडीहा परशुराम, बमनौली पांडेय, रावतपार अमेठिया, रावतपार रघेन, कोहरा, लार चौक सहित ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों से छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में निक्की ने प्रथम, लक्ष्मी ने द्वितीय तथा ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अनामिका, चांदनी, नव्या, मानसी, पायल शर्मा, इकरा, अन्नू आदि बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का संचालन जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ क्षेत्र लार के अध्यक्ष इन्द्रसेन गुप्ता ने किया। ब्लॉक मंत्री जूनियर शिक्षक संघ क्षेत्र लार मु. आफताब एवं मंगल ने भी अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बनाए रखा। वहीं सिकन्दर आसिफ, विनय आनंद, विजेन्द्र कुमार, सन्नी जायसवाल आदि ने फोटोग्राफी एवं कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी संभाली।
इस अवसर पर गोविन्द मिश्रा, अशोक यादव, प्रेमशंकर, मीरा पाण्डेय सहित क्षेत्र लार के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं संबंधित गुरुजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कुछ समय विद्युत व्यवधान भी रहा, लेकिन इसके बावजूद आयोजकों और शिक्षकों के सहयोग से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उपस्थित लोगों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और देश के भविष्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक हैं।

See also  सलेमपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल की कमेटी हुई गठित

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required