Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • कुशीनगर से नियमित उड़ानों पर लोकसभा में सवाल, बलिया एयरपोर्ट पर सरकार का जवाब

कुशीनगर से नियमित उड़ानों पर लोकसभा में सवाल, बलिया एयरपोर्ट पर सरकार का जवाब

कुशीनगर से नियमित उड़ानों पर लोकसभा में सवाल, बलिया एयरपोर्ट पर सरकार का जवाब

देवरिया/सलेमपुर। सलेमपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद रमाशंकर राजभर ने लोकसभा में कुशीनगर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से नियमित उड़ानों के संचालन को लेकर सवाल उठाया। इसके जवाब में नागर विमानन मंत्रालय के राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने लिखित रूप से जानकारी दी।
राज्य मंत्री ने बताया कि कुशीनगर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधीन संचालित है, लेकिन वर्तमान समय में यहां से कोई नियमित उड़ानें संचालित नहीं हो रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उड़ानों का संचालन संबंधित एयरलाइनों द्वारा यात्री मांग और व्यावसायिक व्यवहार्यता के आधार पर तय किया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के संबंध में भी बताया गया कि उनका संचालन द्विपक्षीय हवाई सेवा समझौतों के तहत होता है और यह पूरी तरह एयरलाइनों का व्यावसायिक निर्णय होता है। साथ ही यह जानकारी दी गई कि कुशीनगर हवाई पट्टी उड़ान योजना के अंतर्गत असेवित/कम सेवित हवाई अड्डों की सूची में शामिल है। यदि भविष्य में कोई एयरलाइन यहां से उड़ान संचालन का प्रस्ताव देती है तो नियमानुसार उस पर विचार किया जाएगा।
सांसद मीडिया प्रभारी मंजूर आलम ने बताया कि सांसद रमाशंकर राजभर ने लोकसभा में प्रश्न संख्या 2278 के तहत बलिया में हवाई अड्डा स्थापित किए जाने के संबंध में भी जानकारी मांगी थी। इस पर राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि वर्ष 2008 की ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट नीति के तहत अब तक बलिया के लिए साइट क्लीयरेंस का कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है।

See also  मऊ पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार शातिर चोर गिरफ्तार – दो ई-रिक्शा, छह बाइक और 12 बैटरियां बरामद

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required