Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया नवनिर्मित कृषि भवन का लोकार्पण

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया नवनिर्मित कृषि भवन का लोकार्पण

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया नवनिर्मित कृषि भवन का लोकार्पण

किसानों तक आधुनिक तकनीक और योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर दिया जोर

देवरिया, 09 मई।
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को जीर्णोद्धार के बाद कृषि भवन का फीता काटकर एवं शिलालेख का अनावरण कर लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने भवन के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि भवन काफी पुराना और जर्जर हो चुका था, जिससे विभागीय कार्यों के संचालन में दिक्कतें आ रही थीं। भवन के जीर्णोद्धार के बाद अब विभागीय कार्य अधिक सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो सकेंगे तथा किसानों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।


उन्होंने कृषि विभाग की योजनाओं को किसानों तक पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर जोर देते हुए कहा कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निष्पक्षता के साथ किया जाए। साथ ही आधुनिक और नवाचारी कृषि तकनीकों को किसानों तक पहुंचाकर उन्हें अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए।
कृषि मंत्री ने जनपद में निर्माणाधीन कृषि परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बैतालपुर स्थित कृषि प्रशिक्षण केंद्र में कृषि विभाग के साथ अन्य विभागों के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराने की भी बात कही।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुके भेंट कर कृषि मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कृषि परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, श्रीनिवास मणि, उपनिदेशक कृषि सुभाष मौर्य, भूमि संरक्षण अधिकारी संतोष कुमार मौर्य, जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद

See also  नक्सल ऑपरेशन के दौरान कोबरा सांप के डसने से शहीद हुए CRPF जवान संदीप कुमार को दी गई अंतिम विदाई, जनसैलाब उमड़ा

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required