Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • सपा सांसद रमाशंकर राजभर के पत्र पर एक्शन, राज्यपाल ने दिए भर्ती के निर्देश

सपा सांसद रमाशंकर राजभर के पत्र पर एक्शन, राज्यपाल ने दिए भर्ती के निर्देश

सपा सांसद रमाशंकर राजभर के पत्र पर एक्शन, राज्यपाल ने दिए भर्ती के निर्देश

सलेमपुर/देवरिया | 03 मई 2026

सलेमपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद रमाशंकर राजभर द्वारा विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में रिक्त लाइब्रेरियन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने की मांग को लेकर उठाए गए सवाल पर अब कार्रवाई शुरू हो गई है।

सांसद द्वारा इस संबंध में राज्यपाल (कुलाधिपति) को पत्र लिखकर ध्यान आकृष्ट कराया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्यपाल ने प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

राज्यपाल की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि संबंधित प्रकरण पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा की गई कार्रवाई की आख्या सचिवालय को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, सांसद द्वारा भेजे गए पत्र की प्रति भी संलग्न कर प्रेषित की गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सांसद के मीडिया प्रभारी मंजूर आलम ने बताया कि लंबे समय से विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में लाइब्रेरियन के पद रिक्त हैं, जिससे शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। अब राज्यपाल के निर्देश के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।

See also  देवरिया का लाल IPL में चमका: नमन तिवारी का आईपीएल 2026 में चयन, 1 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required