Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध क्लिनिक किया सील

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध क्लिनिक किया सील

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध क्लिनिक किया सील
डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
देवरिया, 4 अप्रैल 2026।
मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्वनी पाण्डेय के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को शहर के न्यू कॉलोनी स्थित एक अवैध रूप से संचालित निजी अस्पताल पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध क्लिनिक को सील कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई।
जानकारी के अनुसार, तीन सदस्यीय टीम ने न्यू कॉलोनी में स्थित उस अस्पताल पर छापा मारा, जो पहले अविका क्लिनिक के नाम से संचालित था और हाल ही में उसका नाम बदलकर तृषिका क्लिनिक कर दिया गया था। टीम ने मौके पर ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर और जनरल वार्ड का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों सरिता यादव और खुशबू चौहान ने बताया कि अस्पताल का नाम दो दिन पहले ही बदला गया है। जांच में यह भी पाया गया कि क्लिनिक के पैड पर फिजिशियन डॉ. दयाशंकर राय का नाम अंकित था, लेकिन मौके पर कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
अभिलेखों के अभाव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल प्रभाव से क्लिनिक को सील कर दिया।
डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्वनी पाण्डेय ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है और अवैध अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
छापेमारी के दौरान टीम में अरुण शाही, सूरज सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

See also  तीन साल से 'तालाब' बनी मुख्य सड़क, नगर पंचायत की लापरवाही से जनता बेहाल

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required