Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • मतदाता सूची की शुद्धता को लेकर प्रेक्षक की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ बैठक संपन्न

मतदाता सूची की शुद्धता को लेकर प्रेक्षक की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ बैठक संपन्न

मतदाता सूची की शुद्धता को लेकर प्रेक्षक की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ बैठक संपन्न

देवरिया, 31 जनवरी।

मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने को लेकर विकास भवन स्थित गांधी सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मा० प्रेक्षक श्री सिद्धार्थ जैन, आईएएस (संयुक्त सचिव, सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार) ने की। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।


बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) ने हिस्सा लिया। इस दौरान मतदाता सूची से संबंधित नाम जोड़ने, नाम हटाने, संशोधन एवं स्थानांतरण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मतदाता सूची में पाई जा रही व्यावहारिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
प्रेक्षक श्री सिद्धार्थ जैन ने सभी प्रतिनिधियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 को सही तरीके से भरने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया का पालन कर पात्र नागरिक आसानी से मतदाता सूची से संबंधित कार्यवाही पूरी कर सकते हैं।
जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने आश्वासन दिया कि बैठक में प्राप्त सभी शिकायतों एवं सुझावों का नियमानुसार और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

See also  देवरिया: सीएमओ ने औचक निरीक्षण में नौ स्वास्थ्यकर्मियों को अनुपस्थित पाया, वेतन रोकने व नोटिस जारी करने का आदेश

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required