Search for:
  • Home/
  • विज्ञान/
  • एंजाइम पेक्टिन लाइएज खाद्य प्रसंस्करण, कृषि और दवा उद्योग में उपयोगी साबित हो सकता है-डॉ0 कंचन यादव 

एंजाइम पेक्टिन लाइएज खाद्य प्रसंस्करण, कृषि और दवा उद्योग में उपयोगी साबित हो सकता है-डॉ0 कंचन यादव 

देवरिया,तहसील सलेमपुर के चौरिया की रहने वाली वैज्ञानिक डॉ0 कंचन यादव ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर के वैज्ञानिक साथियो के सहयोग से शोध के जरिये फंगस (कवक ) फ्यूजेरियम से एक महत्वपूर्ण एंजाइम पेक्टिन लाइएज बनाने की क्षमता का पता लगाया है शोधकर्ताओं का दावा है कि यह एंजाइम खाद्य प्रसंस्करण, कृषि और दवा उद्योग में उपयोगी साबित हो सकता है। इसके अलावा यह जैविक कीटनाशकों के विकास में मदद कर सकता है, जिसे खेती को और अधिक सुरक्षित और टिकाऊ बनाया जा सकेगा।
डॉ कंचन यादव ने अन्य सहयोगियों के साथ इस एंजाइम का अध्ययन किया।
पेक्टिन लाइएज नामक यह एंजाइम फलों सब्जियों में पाए जाने वाले पेक्टिन को तोड़ने का काम करता है।
इसका उपयोग मुख्य रूप से जूस बनाने,कपड़ा उद्योग, कागज निर्माण और जैव ईंधन उत्पादन में किया जाता है। फलों के रस को अधिक स्वादिष्ट और साफ बनाने के लिए इसका व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है ।इस शानदार उपलब्धि पर उनके पिता अनिल यादव ने खुशी का इजहार किया है।
डॉ0 कंचन यादव के चाचा भाजपा नेता अवधेश यादव ने बताया कि कंचन बचपन से ही वैज्ञानिक बनने का सपना संजोयी थी लगातार मेहनत कि बदौलत आज कंचन ने यह उपलब्धि हासिल की है।
बधाई देने वालो मे जिला मिडिया प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा अजय दूबे वत्स,संदीप यादव, राजीव वर्मा, अमित गुप्ता, धर्मेन्द्र पाण्डेय, बीरबल यादव, पुनीत यादव, अभिषेक जायसवाल,आदित्य कुमार, पुष्पराज यादव शामिल रहे।

See also  पत्रकार एकता समन्वय समिति की स्थापना दिवस 24 जून को मनाया जाएगा

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required