Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  •  08 अभियुक्तों के विरूद्ध की गयी गुण्डा एक्ट की कार्यवाही

 08 अभियुक्तों के विरूद्ध की गयी गुण्डा एक्ट की कार्यवाही

देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश व नियंत्रण लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा शुक्रवार को 08 अभियुक्तों के विरुद्ध गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की गयी । उक्त कार्यवाही के तहत थाना खामपार द्वारा अभियुक्त 1. रियासत अंसारी पुत्र वजीर मोहम्मद साकिन बखरी थाना खामपार जनपद देवरिया के विरुद्ध अन्तर्गत धारा र उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के अंतर्गत कार्यवाही की गयी है। थाना सलेमपुर द्वारा अभियुक्त 1. शरद कुमार दूबे पुत्र महावीर दूबे साकिन पुरैना थाना सलेमपुर जनपद देवरिया के विरुद्ध अन्तर्गत धारा र उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के अंतर्गत कार्यवाही की गयी है। थाना रूद्रपुर द्वारा 06 अभियुक्तों क्रमशः 1. शमशेर सिंह उर्फ सिन्टु सिंह पुत्र ओमप्रकाश साकिन करनपुरा थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया, 2. राज यादव पुत्र देवेन्द्र यादव साकिन भरोहिया थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया, 3. देवानन्द पुत्र स्व० राजकुमार साकिन मांगाकोडर थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया, 4. मुन्ना चौहान पुत्र छोटकन चौहान साकिन मेदनापुर थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया, 5. मौला निषाद उर्फ शिवरतन निषाद पुत्र रामसेवक निषाद निवासी सिहोर थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया तथा 6. निखिलेश पाण्डेय पुत्र शैलेन्द्र पाण्डेय निवासी पकड़ी वार्ड कस्बा रूद्रपुर थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया के विरुद्ध अन्तर्गत धारा र उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के अंतर्गत कार्यवाही की गयी है।

See also  देवरिया की तीन विभूतियाँ, बच्चा किशोर और युवा तीन क्षेत्रों में कमाल — खेल और सेना में गूंजा जिले का नाम

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required