Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • उप डाकघर लार में नहीं है जनरेटर-इन्वर्टर, बिजली कटौती में ठप पड़ जाता है सारा काम

उप डाकघर लार में नहीं है जनरेटर-इन्वर्टर, बिजली कटौती में ठप पड़ जाता है सारा काम

उप डाकघर लार में नहीं है जनरेटर-इन्वर्टर, बिजली
कटौती में ठप पड़ जाता है सारा काम

जमाकर्ता और अभिकर्ता परेशान, व्यवस्था भगवान भरोसे

डॉ शिव कुमार की रिपोर्ट

लार (देवरिया)।
क्षेत्र के उप डाकघर लार की बदहाल स्थिति उपभोक्ताओं के लिए लगातार परेशानी का कारण बनी हुई है। डाकघर में जनरेटर और इन्वर्टर जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे बिजली कटौती होते ही पूरा बैंकिंग कार्य ठप हो जाता है।

गर्मी और उमस के इस मौसम में बिजली बार-बार जाती है, और जब भी बिजली कटती है, डाकघर का पूरा सिस्टम बैठ जाता है। इस कारण जमाकर्ता, पेंशनधारी, और डाक एजेंट परेशान होकर लौट जाते हैं। आधार सत्यापन, पैसा जमा/निकासी, बीमा भुगतान समेत तमाम जरूरी कार्य अधूरे रह जाते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति काफी समय से बनी हुई है, लेकिन डाक विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस संबंध में जब कर्मचारियों से बात की गई तो वे कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। कर्मचारियों की मजबूरी और संसाधनों की कमी के बीच पूरा सिस्टम भगवान भरोसे चल रहा है। 3:00 बजे तक लोगों का परेशानियों का सामना करना पड़ा

स्थानीय नागरिकों और अभिकर्ताओं ने मांग की है कि डाक विभाग जल्द से जल्द जनरेटर ,इन्वर्टर या सोलर की व्यवस्था करे, ताकि उपभोक्ताओं को जरूरी सेवाओं से वंचित न रहना पड़े।

See also  श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required