Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • देवरिया: रोपण छपरा में स्व. भद्रसेन सिंह की पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर, 20 जनवरी को उपमुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

देवरिया: रोपण छपरा में स्व. भद्रसेन सिंह की पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर, 20 जनवरी को उपमुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

देवरिया: रोपण छपरा में स्व. भद्रसेन सिंह की पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर, 20 जनवरी को उपमुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

जनपद देवरिया के लार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा रोपण छपरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्गीय श्री भद्रसेन सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर तीन दिवसीय 18,19,20 जनवरी को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है।
इस आयोजन का नेतृत्व स्व. भद्रसेन सिंह के पुत्र श्री ध्रुवसेन सिंह द्वारा किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।
चिकित्सा शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी, जहाँ सामान्य रोग, हड्डी, नेत्र, स्त्री रोग सहित अन्य बीमारियों की जांच एवं दवाओं की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी। यह शिविर ग्राम स्थित विद्यालय के प्रांगण में आयोजित होगा।


कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्रीगण एवं विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।
20 जनवरी को प्रातः 11:00 बजे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि होंगे—
प्रोफेसर पूनम टंडन, कुलपति, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
जबकि मुख्य स्वागतकर्ता के रूप में—
माननीय श्री दयाशंकर सिंह जी, परिवहन मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम स्व. भद्रसेन सिंह की जनसेवा और सामाजिक सरोकारों की विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास है, जिसे उनके पुत्र ध्रुवसेन सिंह जनहित में निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।

See also  देवरिया: 28 अप्रैल से दिव्यांगजनों के चिन्हांकन हेतु विशेष शिविर, सभी विकास खंडों में मिलेगा योजनाओं का लाभ

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required