देवरिया: 28 अप्रैल को जिला सैनिक बन्धु की बैठक, समस्याओं के समाधान का मिलेगा अवसर
देवरिया: 28 अप्रैल को जिला सैनिक बन्धु की बैठक, समस्याओं के समाधान का मिलेगा अवसर
देवरिया, 24 अप्रैल। पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान के लिए जनपद में जिला सैनिक बन्धु की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक 28 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को अपराह्न 1 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होगी।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल डॉ. सुधाकर त्यागी (अ.प्रा.) ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक का उद्देश्य पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की व्यक्तिगत समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना है।
उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं से संबंधित लिखित प्रार्थना पत्र, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय द्वारा जारी पहचान पत्र की छायाप्रति के साथ 27 अप्रैल 2026 तक कार्यालय में तीन प्रतियों में जमा कर दें, ताकि बैठक में उन पर विचार कर समाधान किया जा सके।
प्रशासन ने संबंधित सभी लोगों से समय रहते आवेदन प्रस्तुत करने का अनुरोध किया है, जिससे बैठक में अधिकतम समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो सके।