Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • सत्य और अहिंसा के पुजारी थे राष्ट्रपिता गांधी- पवन मिश्र

सत्य और अहिंसा के पुजारी थे राष्ट्रपिता गांधी- पवन मिश्र

 

भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि, शहीद दिवस के अवसर पर नगर पालिका कार्यालय देवरिया परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किसान मोर्चा कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण-पुष्पांजलि कर उनको नमन किया।
इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के लिये संघर्ष करते हुए भारत को पूरे विश्व मे पहचान दिलाई,गांधी जी ने अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए देश की आजादी के लिए भारतवासियों को एकजुट किया। इसके अलावा उन्हें बापू और महात्मा की उपाधि भी दी गई है। महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित एक अनूठा आंदोलन चलाकर भारत को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र कराने में अहम भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी के बताए हुए रास्ते पर चलकर हम सभी को समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ विनोद पाण्डेय, विजय कुशवाहा, बृजेश शर्मा, राकेश कुमार, नित्यानंद पाण्डेय, सुशील पाठक, रविन्द्र कुमार सिंह, राजू मिश्र उपस्थित रहे।

See also  डीएलपी प्रशिक्षण अभियान से भाजपा कार्यकर्ताओं को मिलेगा संगठन और विचारधारा का ज्ञान : पवन मिश्र

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required