Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • राष्ट्रीय आविष्कार योजना अंतर्गत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में लार क्षेत्र की छात्रा ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

राष्ट्रीय आविष्कार योजना अंतर्गत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में लार क्षेत्र की छात्रा ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

राष्ट्रीय आविष्कार योजना अंतर्गत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में लार क्षेत्र की छात्रा ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
देवरिया | 28 जनवरी 2026
बीआरसी सदर, देवरिया में राष्ट्रीय आविष्कार योजना के अंतर्गत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में क्षेत्र लार के संविलियन विद्यालय खरवनिया नवीन की छात्रा चांदनी, पिता श्री दयाशंकर जी, ने अंडर-10 वर्ग में आठवाँ स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि पर छात्रा को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस सफलता के पीछे विज्ञान शिक्षक श्री इन्द्रसेन गुप्ता का कुशल मार्गदर्शन रहा, जिनकी देखरेख में बाल वैज्ञानिक ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में क्षेत्र लार से सी.एस. रामनगर, सी.एस. रावतपार अमेठिया, सी.एस. मटियरा जगदीश तथा जूनियर फरियावडीह के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गिरीश तिवारी जी रहे। इस अवसर पर क्षेत्र लार के श्री ईश्वर जी, श्री संजय जी, श्री कन्हैया जी, श्री मंगल सिंह सहित अन्य सम्मानित गुरुजन उपस्थित रहे और प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता ने बच्चों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित किया।

See also  बलुआ गौरी मे सामुदायिक शौचालय की स्थिति खराब लोग खुले मे शौच करने को मजबूर

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required