लार में 1917 से चली आ रही कृष्ण जन्माष्टमी की डोल में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
लार में 1917 से चली आ रही कृष्ण जन्माष्टमी की डोल में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
एडिशनल एसपी, एसडीएम, तहसीलदार समेत कई आला अधिकारी रहे मौजूद
लार (देवरिया), ग्रामीण न्यूज तेज नजर
नगर लार में प्रतिवर्ष परंपरागत रूप से निकाली जाने वाली ऐतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की डोल यात्रा इस वर्ष भी अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। 1917 से चली आ रही इस परंपरा में हर वर्ष की भांति इस बार भी विशाल जनसमूह उमड़ा। श्रद्धालुओं ने राधे-श्याम के जयकारों से पूरे नगर को गुंजायमान कर दिया।
डोल यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी, जिसमें रथ पर विराजमान भगवान श्रीकृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत झांकियों ने पौराणिक प्रसंगों को जीवंत कर दिया। बच्चों और युवाओं की टोली, भजन मंडलियां और ढोल-नगाड़ों की धुनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
डोल यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। एडिशनल एसपी, एसडीएम, तहसीलदार, थानाध्यक्ष समेत पुलिस बल के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। प्रशासन की सतर्कता और जनता के सहयोग से यात्रा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।
समापन स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्रीकृष्ण की आरती की गई और प्रसाद वितरण हुआ। नगरवासियों और श्रद्धालुओं ने आयोजन को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
1 Comment
Bhut badhiya