Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • शहजाद ज़फ़र मेमोरियल पब्लिक स्कूल में रैली निकालकर ध्वजारोहण, धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

शहजाद ज़फ़र मेमोरियल पब्लिक स्कूल में रैली निकालकर ध्वजारोहण, धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

शहजाद ज़फ़र मेमोरियल पब्लिक स्कूल में रैली निकालकर ध्वजारोहण, धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

ग्रामीण न्यूज तेज़ नजर

लार कस्बा में शहजाद ज़फ़र मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त को 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह एक रंग-बिरंगी रैली व झांकी से हुई, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली में बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए तिरंगा लहराया और लोगों को देशप्रेम का संदेश दिया।

रैली के उपरांत विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य  ने ध्वज फहराया, जिसके बाद सभी ने एक साथ राष्ट्रगान गाया।

प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाई और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित किए गए। इस अवसर  प्रबंधक उमर फारूक, प्राचार्या तस्लीम फातिमा, मोअज्जम अली, राजू लारी , संजय पाण्डेय, जितेन्द्र नाथ तिवारी, परवेज आलम, राज कुमार वाजपेई, इंद्रजीत यादव, श्रीमती फरजाना, सानिया जामिल, नाहिद परवीन, जीनत , मरियम कलीम , ज्योति खरवार आदि लोग उपस्थित रहे।

See also  लार–सलेमपुर मार्ग पर भ्रष्टाचार की पोल खोलती टूटी सड़कें

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required