खान सर का शिक्षा के क्षेत्र से आगे बढ़कर समाज सेवा की दिशा में एक बड़ा कदम।
खान सर का शिक्षा के क्षेत्र से आगे बढ़कर समाज सेवा की दिशा में एक बड़ा कदम।
खान सर किताबों से ऊपर उठते हुए हर दिल अजीज हो रहे हैं।
रियासत अली
देश के लोकप्रिय शिक्षक खान सर ने हाल ही में बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं, जिनमें एक हाई-टेक ब्लड बैंक खोलने का सपना भी शामिल है। यह ब्लड बैंक और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उनकी ‘जनसेवा मॉडल’ पहल का हिस्सा हैं, जो छात्रों से मिलने वाली फीस से चलाई जाएंगी।
खान सर के सपने से जुड़ी कुछ खास बातें –
उद्घाटन की योजना
खान सर ने ऐलान किया है कि नवरात्रि के पहले दिन पटना में एक अत्याधुनिक ब्लड बैंक का उद्घाटन किया जाएगा।
आधुनिक तकनीक
इस ब्लड बैंक में इस्तेमाल होने वाली मशीनें जापान से मंगाई गई हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि जरूरतमंदों को तुरंत और सुरक्षित रक्त उपलब्ध हो सके।
गरीबों को लाभ

खान सर का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पैसे की कमी के कारण किसी भी गरीब व्यक्ति का इलाज न रुके। यह ब्लड बैंक उन लोगों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है जिन्हें आपात स्थिति में रक्त की आवश्यकता होती है।
ब्लड बैंक के अलावा, खान सर ने बिहार के हर जिले में डायलिसिस सेंटर और दीवाली पर एक विश्वस्तरीय अस्पताल खोलने की भी योजना बनाई है, जहाँ सरकारी दरों पर इलाज और दवाएं मिलेंगी। यह पहल शिक्षा के क्षेत्र से आगे बढ़कर समाज सेवा की दिशा में उनका एक बड़ा कदम है।
खान सर ने यह घोषणा सावन के अंतिम सोमवार, यानी 4 अगस्त, 2025 को की थी। उन्होंने इस शुभ अवसर पर बिहार के हर जिले में जरूरतमंदों के लिए डायलिसिस सेंटर और ब्लड बैंक खोलने की अपनी महत्वाकांक्षी योजना का ऐलान किया। इसको लेकर शिक्षक खन सर की खूब सराहना हो रही है। खान सर किताबों से ऊपर उठकर हर दिल अजीज होते जा रहे हैं।