जरनेटर से अल्टरनेटर गायब चोरों ने दिखाई हाथ की सफाई
जरनेटर से अल्टरनेटर गायब चोरों ने दिखाई हाथ की सफाई
लार बाजार ( देवरिया )
संवाददाता ग्रामीण न्युज तेज़ नजर
जनरेटर से अल्टरनेटर हो रहे हैं गायब लार बाजार के चनुकी मोड़ से छपरा मोड़ के बीच जनरेटरो में से 4 अल्टरनेटर गायब किसी को भनक भी नहीं लगी हालांकि रात को छपरा मोड़ व चनुकी मोड़ पर पुलिस ड्यूटी देती है इसके बावजूद शातिर चोर अपनी हाथ की सफाई दिखा दे रहे हैं। बीस दिनो के अंदर ऐसी यह घटना तीसरी बार बताई जा रही है लार में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं आपको बता दें कि होली के करीब लालजी प्रसाद द्वारा सड़क के किनारे खड़े किए गए दो रथों के जनरेटर मे से अल्टरनेटर उड़ा ले गए जिसको लेकर लालजी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लार थाने आनलाईन शिकायत किया था।

उसके बाद शमीम आलम पुत्र इरशाद के गाड़ी पंचर के दुकान से चोरों ने जरनेटर के अल्टरनेटर खोल ले गए थे उसने भी लार थाना में शिकायत की थी अभी उसकी कोई खबर भी नहीं मिला कि आज फिर ईद की रात को लालजी प्रसाद के हिन्दुस्तान रथ एवं रोड लाईट की दुकान में रखे जनरेटर से अल्टरनेटर खोल लिया गया है इसकी जानकारी आज सुबह लाल जी प्रसाद जब अपने दुकान में आया तो देख की जनरेटर मे से अल्टरनेटर गायब है। एसी घटना कर चोरों ने पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती देने का कार्य किया है।