दिल्ली मनोज तिवारी के खिलाफ कन्हैया कुमार ने चुनावी बिगुल फूंका
बीजेपी से मनोज तिवारी के खिलाफ टक्कर देगें कांग्रेस के कन्हैया कुमार
रिपोर्ट रियासत अली
दिल्ली से कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है, इस सीट से कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है
आपको पता होगा कि मनोज तिवारी लगातार दो बार इसी सीट से सांसद रह चुके हैं और उन्हें लगातार तीसरी बार भी BJP ने अपना उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबले में कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को उतारा है। दिलचस्प बात है कि इन दोनों का संबंध बिहार से है।
जानिए कितनी है कन्हैया कुमार की सम्पत्ति
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के छात्र नेता रहे कन्हैया कुमार ने साल 2019 में बेगूसराय सीट से बीजेपी के गिरिराज सिंह के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा था। तब अपने हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 5,57,848 रुपये बताई थी। इसमें 3,57,848 रुपये की चल संपत्ति और 2,00,000 रुपये की अचल संपत्ति थी। हलफनामे के मुताबिक कन्हैया कुमार की इनकम का मुख्य जरिया फ्रीलांस राइटिंग, गेस्ट लेक्चर और किताबों की रॉयल्टी थी। उनके नाम पर कोई गाड़ी नहीं है और न ही उनके पास कोई जूलरी है। अलबत्ता बिहार में उनके नाम पर एक पैतृक संपत्ति है जिसकी वैल्यू 20,00,00 रुपये है। कन्हैया कुमार के पिता किसान हैं जबकि मां आंगनवाड़ी में काम करती हैं।
मनोज तिवारी की संपत्ति के बारे में भी जान लें
बीजेपी के उम्मीदवार मनोज तिवारी की बात करें तो 2019 के हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 24,28,17,031 रुपये है। तब उन पर 1,36,18,755 रुपये का कर्ज भी था। हलफनामे के मुताबिक मनोज तिवारी के पास 8,64,11,031 रुपये चल संपत्ति और 15,76,56,000 रुपये की अचल संपत्ति थी। उनकी कमाई का जरिया एक्टिंग, विज्ञापन और मॉडलिंग है। साथ ही उनके पास बिहार के कैमूर में तीन जमीन है। इसके साथ-साथ उनके पास दिल्ली, मुंबई और बनारस में रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी भी है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक मनोज तिवारी के पास पांच कारें हैं जिनकी कीमत करीब 54 लाख रुपये है। साथ ही उनके पास 134 ग्राम गोल्ड जूलरी भी है।
इस सीट से कन्हैया कुमार के आजाने से इस सीट का रूख एकतरफ़ा माहौल अपनीओर खींच लेना बताया जा रहा है।अब देखना है कि मनोज तिवारी हैट्रिक लगा पायेंगे या नहीं ।