टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक भवन देवरिया में बैठक, सड़कों पर उतरने का लिया संकल्प
टेट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक भवन देवरिया में बैठक, सड़कों पर उतरने का लिया संकल्प
देवरिया। आज दिनांक 06 मार्च 2026 को शिक्षक भवन देवरिया में टेट अनिवार्यता के विरोध में गठित अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ जनपद देवरिया की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए टेट अनिवार्यता का विरोध किया और महासंघ के आंदोलन को समर्थन देने की बात कही।
सभा को श्री विनोद सिंह, श्री नन्दलाल, श्री विज्ञान सिंह, श्री उपेन्द्र उपाध्याय, श्रीमती हेमा त्रिपाठी, श्री सुदर्शन कुशवाहा, श्री कृपा सिंह तथा श्री अनिल यादव सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री मनोज मिश्रा ने किया।

बैठक में लार से श्री ईश्वर जी और श्री इन्द्रसेन गुप्ता के अलावा अन्य ब्लॉकों से श्री नरेन्द्र सिंह, श्री अशोक सिंह, श्री अशरफ जी, श्री आनन्द श्रीवास्तव, श्री अमर वर्मा तथा श्री हृदयानन्द भारती सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में महासंघ का समर्थन करते हुए शिक्षक हितों और अस्तित्व की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश में संयुक्त मंत्री पद पर श्री नरेन्द्र सिंह पथरदेवा तथा प्रदेश ऑडिटर पद पर श्री अमरनाथ वर्मा के मनोनीत होने पर उपस्थित शिक्षकों ने उन्हें फूल-मालाओं के साथ बधाई दी। सभी ने महासंघ के आगामी कार्यक्रमों के अनुसार एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।