Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल आवास में बोलेंगी देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल आवास में बोलेंगी देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्यपाल आवास में बोलेंगी देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल

देवरिया, 6 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को प्रातः 10 बजे लखनऊ स्थित जन भवन, माननीय राज्यपाल आवास में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देवरिया की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल भी प्रतिभाग करेंगी और उपस्थित महिलाओं को संबोधित करेंगी।
यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल महोदया की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित होगा। कार्यक्रम के लिए प्रदेश से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के दो-दो अधिकारियों का चयन किया गया है।
इसके अलावा कार्यक्रम में विश्वविद्यालयों की कुलपति, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) से जुड़ी महिला उद्यमी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं की भी सहभागिता सुनिश्चित की गई है।
चयनित अधिकारियों में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करने का अवसर मिलेगा। इस दौरान वह अपने प्रशासनिक अनुभव, नेतृत्व की यात्रा और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विचार साझा करेंगी।
कार्यक्रम का उद्देश्य सार्वजनिक सेवा में महिलाओं के योगदान को सम्मान देना तथा उनके अनुभवों के माध्यम से समाज की अन्य महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

See also  कुशीनगर से नियमित उड़ानों पर लोकसभा में सवाल, बलिया एयरपोर्ट पर सरकार का जवाब

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required