Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • घाघरा किनारे तटबंध निर्माण से सुरक्षित होगा पिंडी गांव, मुख्य अभियंता ने किया स्थलीय निरीक्षण

घाघरा किनारे तटबंध निर्माण से सुरक्षित होगा पिंडी गांव, मुख्य अभियंता ने किया स्थलीय निरीक्षण

घाघरा किनारे तटबंध निर्माण से सुरक्षित होगा पिंडी गांव, मुख्य अभियंता ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया। घाघरा नदी के किनारे स्थित खरवनिया, पिंडी, महालमंझरिया सहित कई गांवों का स्थलीय निरीक्षण शुक्रवार को बाढ़ खंड लेवल प्रथम के मुख्य अभियंता अवधेश प्रसाद ने अपनी पूरी टीम के साथ किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पिंडी गांव में अवशेष बचे 500 मीटर तटबंध को निर्मित कर उसे राम जानकी मंदिर के समीप बने तटबंध से जोड़ने का भरोसा दिलाया। साथ ही प्रबंधक राजीव राम त्रिपाठी के घर के पास स्थित पुलिया के समीप रेगुलेटर निर्माण कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि तटबंध पूरा हो जाने के बाद पिंडी गांव पूरी तरह सुरक्षित हो जाएगा।

ग्रामीणों की मांग पर मुख्य अभियंता ने खरवनिया से पिंडी तक तटबंध के दोनों तरफ कंट्री और रिवर फ्रंट की पिचिंग कराने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि यदि यह कार्य हो जाता है तो बरसात के दिनों में मिट्टी के बहाव और सड़कों पर कीचड़ की समस्या से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।

ग्रामीणों की खुशी
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य अभियंता से कहा कि तटबंध बनने से उन्हें हर साल बाढ़ की तबाही से बचाव मिलेगा। पिंडी गांव के बुजुर्गों ने कहा कि दशकों से बाढ़ का डर बना रहता था, लेकिन अब तटबंध बनने से गांव के खेत-खलिहान और घर सुरक्षित होंगे।

इस मौके पर मुख्य अभियंता विकास कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता किरण पाल सिंह, अधिशासी अभियंता राधेश्याम प्रसाद, सहायक अभियंता उपेंद्र प्रसाद व अवर अभियंता सोनू कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

See also  डीएलपी प्रशिक्षण अभियान से भाजपा कार्यकर्ताओं को मिलेगा संगठन और विचारधारा का ज्ञान : पवन मिश्र

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required