Search for:
  • Home/
  • खेल/
  • देवरिया का बेटा बना हीरो, नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता सिल्वर

देवरिया का बेटा बना हीरो, नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता सिल्वर

देवरिया का बेटा बना हीरो, नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता सिल्वर

देवरिया/कटक। ओडिशा की राजधानी कटक में आयोजित चौथी नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में देवरिया जिले का नाम रोशन हुआ है। खुखुन्दू क्षेत्र के 11 वर्षीय आयान बिन लियाकत ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

आयान ने टूर्नामेंट में पांडिचेरी, पश्चिम बंगाल, बिहार, नागालैंड और दिल्ली के खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने पांडिचेरी को 5-2, बंगाल को 12-3, बिहार को 10-6, नागालैंड को 4-1 और दिल्ली को 11-5 के अंतर से शिकस्त दी।

आयान के पिता लियाकत अहमद ने कहा कि उनका बेटा बचपन से ही खेलों में रुचि रखता है। कोच माधव वर्मा की मेहनत और मार्गदर्शन से आयान ने अपनी प्रतिभा को साबित किया।

यूपी पब्लिक स्कूल खुखुन्दू में कक्षा 6 के छात्र आयान की इस उपलब्धि पर प्रिंसिपल पवन कुमार कुशवाहा ने खुशी जताई और कहा कि यह विद्यालय और प्रदेश दोनों के लिए गर्व की बात है।

आयान की जीत पर जनपदीय कोच गिरीश चंद्र सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष संजय कनोडिया और जिला ओलंपिक संघ के महासचिव जय जायसवाल ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

See also  शास्वत शौर्य तिवारी बने महंत, वैदिक रीति से हुआ अभिषेक

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required