Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • देवरिया: कुन्नू (15) की सड़क हादसे में मौत, हाईस्कूल रिजल्ट से पहले बुझा चिराग

देवरिया: कुन्नू (15) की सड़क हादसे में मौत, हाईस्कूल रिजल्ट से पहले बुझा चिराग

देवरिया: कुन्नू (15) की सड़क हादसे में मौत, हाईस्कूल रिजल्ट से पहले बुझा चिराग

देवरिया जनपद के लार क्षेत्र के ग्राम गौरा पांडे का एक किशोर दर्दनाक सड़क हादसे में मृतक की पहचान कुन्नू पुत्र अरविंद ठाकुर के रूप में हुई है, जिसकी उम्र मात्र 15 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उसने इसी वर्ष पासीघाट (असम)में हाईस्कूल की परीक्षा दी थी और इन दिनों उसके परीक्षा परिणाम का इंतजार था।
जानकारी के अनुसार कुन्नू अपने दोस्तों—सोनू पुत्र ओमप्रकाश, भोले पुत्र साहब यादव और शुभम उर्फ छोटू पुत्र जगन्नाथ के साथ एक दावत में शामिल होने गया था। लौटते समय सोहनाग सलेमपुर मार्ग पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई, जिसमें कुन्नू गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मां पूनम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि कुन्नू अपने माता-पिता के साथ पासीघाट (असम) में रहता था और अपने पाटीदार के यहां शादी में शामिल होने गांव आया हुआ था। हादसे में उसके साथी भोला पुत्र साहब यादव भी घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि आजकल के युवा अभिभावकों की बातों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। कुछ दिन पहले रोपन छपरा के चौहान टोला में भी इसी तरह की दुर्घटना में एक युवक की मौत हो चुकी है।

See also  लार बाईपास निर्माण कार्य पांच माह से ठप, दुर्गा पूजा में बढ़ी मुश्किलें

संदेश:
यह घटना हमें एक बार फिर याद दिलाती है कि सड़क पर जरा सी लापरवाही कितनी बड़ी त्रासदी बन सकती है। युवाओं को विशेष रूप से सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की जरूरत है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required