Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • देवरिया में एसजेपीयू की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, बाल तस्करी व बाल विवाह रोकथाम पर जोर

देवरिया में एसजेपीयू की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, बाल तस्करी व बाल विवाह रोकथाम पर जोर

देवरिया में एसजेपीयू की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, बाल तस्करी व बाल विवाह रोकथाम पर जोर

खबर:

देवरिया, 24 अप्रैल 2026। पुलिस लाइन देवरिया के प्रेक्षा गृह में विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPJU) की मासिक समीक्षा बैठक माह अप्रैल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के डिप्टी लीगल डिफेन्स प्रतिनिधि श्री ओम प्रकाश तिवारी ने की, जबकि संचालन जिला बाल संरक्षण इकाई के संरक्षण अधिकारी श्री जय प्रकाश तिवारी ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश तिवारी ने सभी बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को जेजे एक्ट के अनुरूप कार्य करने और विधिक सहायता से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और कानून के प्रावधानों का पालन अत्यंत आवश्यक है।

संरक्षण अधिकारी श्री जय प्रकाश तिवारी ने बताया कि जनपद में मानव तस्करी, विशेषकर बाल तस्करी की रोकथाम के लिए शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समीक्षा समिति का गठन किया गया है। इस समिति की बैठक 22 अप्रैल 2026 को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की जा चुकी है।

बाल विवाह रोकथाम को लेकर भी बैठक में विशेष चर्चा हुई। बताया गया कि 18 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी द्वारा देवरिया तहसील में सभी अधिकारियों को शपथ दिलाई गई थी और आम नागरिकों से बाल विवाह मुक्त जनपद बनाने की अपील की गई थी।

बैठक में बाल कल्याण समिति के सदस्य श्री विवेकानन्द मिश्र ने समिति के कार्यों और पुलिस विभाग से अपेक्षित सहयोग की जानकारी दी। वहीं श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री दिनेश कुमार ने श्रम विभाग की योजनाओं, तथा स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता ने उम्र एवं मेडिकल परीक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

See also  सलेमपुर बाईपास पर सर्विस रोड निर्माण की पहल, सांसद के पत्र पर केंद्रीय मंत्री का जवाब

राजकीय बाल गृह के प्रभारी अधीक्षक श्री रामकृपाल ने बताया कि संस्था में रहने वाले सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति के आदेश पर ही आश्रय दिया जाता है। एएचटीयू प्रभारी थाना श्री सुरेश कुमार वर्मा ने बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए जेजे एक्ट के तहत कार्य करने की अपील की।

वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक श्रीमती नीतू भारती ने जानकारी दी कि केंद्र में 5 बालिकाओं को 5 दिनों के लिए आश्रय दिया गया है तथा थानों के विवेचकों से अपेक्षा की कि निर्धारित समय के भीतर पीड़िताओं के मामलों का निस्तारण कराया जाए।

चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की प्रतिनिधि सुश्री अनुराधा राज ने जनपद में उपलब्ध सेवाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।

बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई के श्री अरबिंद यादव, आरक्षी श्री सुनील कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी श्री सत्यपाल चौहान, आरक्षी श्री आकाश सिंह कुशवाहा सहित एएचटीयू थाना के अधिकारी व सभी थानों के नामित बाल कल्याण पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required