Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • रतनपुरा सविलियन विद्यालय के मुख्य गेट व चहारदीवारी उपेक्षाओं का शिकार

रतनपुरा सविलियन विद्यालय के मुख्य गेट व चहारदीवारी उपेक्षाओं का शिकार

रतनपुरा सविलियन विद्यालय के मुख्य गेट व चहारदीवारी उपेक्षाओं का शिकार

2010 मे जूनियर कक्षा कक्ष बनने के साथ साथ हो गया था जर्जर निलामी मे कोई व्यक्ति लेने को तैयार नहीं हुआ। अब बगल में होरहा है नये जूनियर कक्षा कक्ष का निर्माण कार्य. 

विद्यालय परिसर में बने आंगनबाड़ी भवन का रैंप शौचालय का दरवाजा तथा विद्यालय के चहारदीवारी का  मुख्य गेट की स्थिति दयनीय. 

सरकारी सुविधाएं प्याज की तरह   उपर से छिलते छिलते गांव के जनता में पहुचने तट पतला हो जाता है . 

अमित कुमार बरनवाल

जिला देवरिया  – लार ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा रतनपुरा जूनियर कक्षा कक्ष का हो रहा निर्माण कार्य। इससे पहले बने जूनियर कक्षा कक्ष बनने के बाद ही जर्जर हो गया था कारण एक भी दिन पढ़ाई नही हुआ इस भवन का निलामी के दौरान कोई व्यक्ति लेने को नही हुआ था तैयार। उसे उसी हाल में छोड़ छोड कर अब बगल में हो रहे नए भवन का निर्माण कार्य यहां महीने में कई बार आते हैं लार खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह । क्या उनकी नजर नहीं पड़ता।


हाल ही में बने आंगनबाड़ी  भवन की रैंप टूटा हुआ है शौचालय की का दरवाजा तथा विद्यालय मे लगे आरो मशीन सालों से खराब है।

विद्यालय की मुख्य गेट की बात की जाए तो गेट टूटा हुआ दीवारों में भयंकर दरार है गेट से सटे नाली का चैंबर बिना ढक्कन का है। ग्रामीणों का कहना है कि हल्की बारिश मे ही पूरे नाली का पानी विद्यालय के प्रांगण में चला जाता है आंगनबाड़ी मे नन्हे मुन्ने बच्चे आते हैं मुख्य गेट पर नाली के बिना ढक्कन चेंबर से कोई अनहोनी हो सकता है। पुरानी भवन जो जूनियर कक्षा के लिए बनाए गए थे बनने के साथ ही  जर्जर हो गया। गांव के रहने वाले राजित यादव पुत्र स्वर्गीय इंद्रासन यादव ने बताया कि यहाँ जूनियर स्कूल का भवन जर्जर हो ने के कारण शुरू से ही जुनियर का क्लास प्राईमरी के भवन में चलाया जाता है।

See also  पछुआ हवा का कहर: बढ़ी गर्मी, गेहूं की फसल पर असर और आग का खतरा

सालों से टूटा हुआ है चहारदीवारी

चहारदिवारी की बात की जाए तो चारों ओर से टूटा हुआ है जिसके वजह से विद्यालय के प्रांगण में पशुओं का भी आना जाना लगा रहता है। सुनने में आता है कि यहाँ महीने में दो तीन बार खंड शिक्षा अधिकारी भी आते रहते हैं।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required