Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • लार युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी गठित, साहू विशाल गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित

लार युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी गठित, साहू विशाल गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित

लार युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी गठित, साहू विशाल गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित

सर्वसम्मति से संपन्न हुआ संगठन का चुनाव, युवाओं को जोड़ने का लिया गया संकल्प

लार (देवरिया)।
समाजसेवी संस्था लार युवा मोर्चा के पदाधिकारियों का चुनाव शनिवार को संगठन के केंद्रीय कार्यालय पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी अजहर अंसारी एवं अमर श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न कराई गई, जिसमें संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
चुनाव में सर्वसम्मति से साहू विशाल कुमार गुप्ता को लार युवा मोर्चा का अध्यक्ष चुना गया। वहीं
सज्जू लारी को उपाध्यक्ष,
सचिन विश्वकर्मा को महासचिव,
वसीम अहमद को सचिव,
अश्वनी कुमार को मीडिया प्रभारी
तथा सुनील कुमार पाण्डेय को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जीनू लारी, सुरेन्द्र कुशवाहा, इमरान लारी एवं सौरभ पाण्डेय को शामिल किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के संयोजक प्रियेश त्रिपाठी द्वारा की गई। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसकी एकजुटता और निरंतर सक्रियता में निहित है।


गौरतलब है कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष साहू विशाल गुप्ता सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पूर्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथों ‘विवेकानंद यूथ अवार्ड’ से सम्मानित किए जा चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि से संगठन के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और नई ऊर्जा देखने को मिली।


अध्यक्ष चुने जाने के बाद साहू विशाल गुप्ता ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत करना, अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ना तथा शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय एवं जनसमस्याओं को लेकर प्रभावी संघर्ष करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि लार युवा मोर्चा समाजहित के हर कार्य में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।
चुनाव के सफल आयोजन पर उपस्थित सदस्यों ने चुनाव अधिकारियों का आभार व्यक्त किया एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती, एकता और सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ हुआ।
इस अवसर पर दीपू गुप्ता, सुरेंद्र कुशवाहा, अफताब, सुनील पाण्डेय, दानिश लारी, सुजीत कुशवाहा, राजेश मोदनवाल, रमन गुप्ता, विकास खरवार, दानिश अंसारी, रमीज लारी, टीपू लारी, राजू सैनी सहित बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

See also  संत विनोवा पीजी कॉलेज देवरिया का गर्ल्स हॉस्टल 11 वर्षों से खाली नहीं, छात्राओं की सुरक्षा पर संकट

नई ऊर्जा व उत्साह के साथ समाजहित में होंगे बेहतर कार्य : साहू विशाल गुप्ता

नवनिर्वाचित अध्यक्ष साहू विशाल कुमार गुप्ता ने कहा “मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करूंगा। नई ऊर्जा और उत्साह के साथ समाजहित में बेहतर कार्य किए जाएंगे। सामाजिक सरोकारों के लिए लार युवा मोर्चा सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहेगा।”

1 Comment

  1. Just wanted to drop a quick note to say how helpful this post was for my research. It is refreshing to read such a well written perspective that actually addresses the questions users have. I will definitely be coming back for more updates aipilotreview

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required