सलेमपुर सांसद ने कैम्प कार्यालय पर सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निर्देश
सलेमपुर सांसद ने कैम्प कार्यालय पर सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निर्देश
सलेमपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद श्री रामाशंकर राजभर ने आज अपने कैम्प कार्यालय हरैया, सलेमपुर में पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान क्षेत्रीय जनता ने अपनी-अपनी समस्याएं सांसद के समक्ष रखीं।
जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सांसद ने मौके पर ही विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारी से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं महादहा से बाईपास सड़क जो भीमपुर होते हुए जा रही है, उससे प्रभावित गांव के लोगों की समस्याओं को लेकर सांसद ने बाईपास प्रोजेक्ट के इंजीनियर से फोन पर बात कर स्थिति से अवगत कराया और समस्याओं के समाधान का आदेश दिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक स्वामी नाथ यादव, सांसद प्रतिनिधि रामप्रकाश यादव, सांसद मीडिया प्रभारी मंजूर आलम, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश यादव, सभासद नागेंद्र पासवान, ब्लॉक अध्यक्ष दिना नाथ राजभर, मुकेश राजभर, गोरख यादव, डॉ. इन्द्र कुमार यादव, प्रोफेसर अंकित श्रीवास्तव, अजित शर्मा, सूर्य देव यादव उर्फ चरन यादव, पूर्व प्रधान डॉ. सतेन्द्र यादव, दीपक यादव सहित कई पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी सांसद मीडिया प्रभारी सलेमपुर मंजूर आलम द्वारा दी गई।