Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • कांग्रेस स्थापना दिवस पर ब्लॉक व मण्डल मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित

कांग्रेस स्थापना दिवस पर ब्लॉक व मण्डल मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित

कांग्रेस ने देश को आज़ादी दिलाने से लेकर आत्मनिर्भर बनाने का किया कार्य : केशवचन्द यादव

कांग्रेस स्थापना दिवस पर ब्लॉक व मण्डल मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित

भाटपार रानी, देवरिया।
कांग्रेस पार्टी का 141वां स्थापना दिवस भाटपार रानी, बनकटा एवं सलेमपुर ब्लॉकों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केवलचन्द यादव के कैम्प कार्यालय मल्हनी पर कांग्रेस का ध्वज फहराया गया तथा गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने के विरोध में उनके चित्र के साथ जनसम्पर्क किया गया और इसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान बताया गया।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष केशवचन्द यादव ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास गौरवशाली रहा है। देश को आज़ादी दिलाने से लेकर उसे आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कांग्रेस ने किया है। उन्होंने कहा कि जिस देश में कभी सुई तक का निर्माण नहीं होता था, आज वहीं मंगलयान बना — यह कांग्रेस की नीतियों की देन है। सामाजिक कुरीतियों को समाप्त कर सभी को समान अधिकार व सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार कांग्रेस ने ही दिलाया।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाकर उनका अपमान कर रही है।
ब्लॉक उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि आज गरीब, दलित व पिछड़ा समाज कांग्रेस की नीतियों व सिद्धांतों के कारण आगे बढ़ रहा है, जबकि कांग्रेस के विरोधी समाज में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं।
जिला महासचिव जगरनाथ यादव ने कहा कि कांग्रेस के बिना देश में लोकतंत्र सुरक्षित नहीं रह सकता।
गोष्ठी को सत्यम पांडेय, ध्रुव प्रसाद आर्य, परमानन्द प्रसाद, मनीष कुमार रजक, सत्यपाल कुशवाहा, संदीप यादव, जेपी यादव, जितेन्द्र यादव, सुच्चन खान, मिठाई लाल, लालसाहब यादव, अवधेश यादव, रोहित यादव, अवधेश पांडेय, जालन्धर पांडेय, मनोज पांडेय, जावेद अंसारी, रामप्रवेश यादव, देवांग कश्यप, मुकेश कुशवाहा, विराट यादव, सलीम अली, मंगल गौतम, छोटेलाल यादव सहित अन्य कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी सम्बोधित किया।

See also  आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की 254 पदो होगी मानदेय पर भर्ती.

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required