Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • लार क्षेत्र में नवरात्रि विसर्जन : बारिश और संवेदनशील माहौल के बीच दिखा गजब का उत्साह

लार क्षेत्र में नवरात्रि विसर्जन : बारिश और संवेदनशील माहौल के बीच दिखा गजब का उत्साह

   ग्रामीण न्यूज तेज नजर देवरिया

लार क्षेत्र में नवरात्रि विसर्जन : बारिश और संवेदनशील माहौल के बीच दिखा गजब का उत्साह

देवरिया।
नवरात्रि के बाद लार क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। भारी बारिश और लगातार गिरते मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

सबसे संवेदनशील माने जाने वाले मेंहरौना घाट पर प्रशासन ने विशेष सुरक्षा इंतज़ाम किए थे। नायब तहसीलदार गोपाल जी की देखरेख में कई लेखपालों के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मुस्लिम बहुल क्षेत्र होने के कारण प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा था। स्थानीय मुस्लिम समुदाय ने भी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की, जिसे लोगों ने सराहा।

मेंहरौना घाट की खासियत यह है कि यहां उत्तर प्रदेश और बिहार दोनों राज्यों से बड़ी संख्या में प्रतिमाएं विसर्जन के लिए लाई जाती हैं। यही कारण है कि सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने अतिरिक्त बल की तैनाती के साथ चाक-चौबंद व्यवस्था की थी।

भारी बारिश के चलते प्रशासन चाहता था कि विसर्जन प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाए, मगर श्रद्धालुओं का जोश कम नहीं हुआ। लार बाजार की प्रतिमाएं देर रात तक घाट पर पहुंचती रहीं और डीजे की धुन पर भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। समाचार लिखे जाने तक विसर्जन का कार्य जारी था और जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद थी।

यह आयोजन एक बार फिर इस बात का प्रतीक बना कि मौसम की मार और संवेदनशील हालात के बावजूद आस्था और भाईचारे की भावना हर कठिनाई पर भारी पड़ती है।

See also  सांसद रामाशंकर राजभर ने दस टी बी मरीजों को पोषण पोटली देकर लिया गोद

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required