Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • देवरिया: सीएमओ ने औचक निरीक्षण में नौ स्वास्थ्यकर्मियों को अनुपस्थित पाया, वेतन रोकने व नोटिस जारी करने का आदेश

देवरिया: सीएमओ ने औचक निरीक्षण में नौ स्वास्थ्यकर्मियों को अनुपस्थित पाया, वेतन रोकने व नोटिस जारी करने का आदेश

देवरिया: सीएमओ ने औचक निरीक्षण में नौ स्वास्थ्यकर्मियों को अनुपस्थित पाया, वेतन रोकने व नोटिस जारी करने का आदेश

देवरिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नौ स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए, जिनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया है।

सीएचसी रुद्रपुर में सात कर्मी लापता

सीएमओ डॉ. गुप्ता दोपहर करीब 12 बजे सबसे पहले सीएचसी रुद्रपुर पहुंचे। उपस्थिति रजिस्टर की जांच में चिकित्सक डॉ. नरेंद्र कुमार नवीन, डॉ. अनुपम, एएनएम सुनीता, फार्मासिस्ट राजू गौतम, वार्डब्वॉय साकेत मिश्रा, विकास द्विवेदी और अजय चौहान अनुपस्थित पाए गए। इन सभी का वेतन रोकने और नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई देखी और ओपीडी, इमरजेंसी, पैथोलॉजी, वैक्सीन रूम, बीपीएमयू यूनिट और लेबर रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं। जीवन रक्षक दवाओं का स्टॉक चेक करते हुए उन्होंने पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

पीएचसी मदनपुर और पीएचसी खोड़ा की स्थिति

करीब 12:50 बजे सीएमओ पीएचसी मदनपुर पहुंचे। यहां चिकित्सक डॉ. जावेद ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए गए। उनके खिलाफ भी वेतन रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश हुआ।
इसके बाद दोपहर 1:30 बजे सीएमओ ने पीएचसी खोड़ा का निरीक्षण किया। यहां वार्डब्वॉय बुद्धू चंद अनुपस्थित मिले। उनके खिलाफ भी समान कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

See also  एक पति ने अपने जीवन साथी को करवाचौथ पर ऐसा क्या उपहार दे दिया कि जिसका काफी सराहना हो रही है

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required