Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • कुसौली हनुमान मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का भव्य समापन, भजन संध्या और भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

कुसौली हनुमान मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का भव्य समापन, भजन संध्या और भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

 पीयूष बरनवाल की रिपोर्ट

 

कुसौली हनुमान मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का भव्य समापन, भजन संध्या और भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

भदोही। कुसौली स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन शनिवार की रात भजन संध्या और रविवार को विशाल भंडारे के साथ हुआ। रिमझिम बरसात की बूंदाबांदी भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी। भारी संख्या में लोग भक्ति रस में सराबोर होकर कार्यक्रम में शामिल हुए और महाप्रसाद का लाभ उठाया।

भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक राजेश परदेशी ने अपने मधुर स्वर से वातावरण को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। “तोहार शेरवा सवरिया बड़ा नीक लागेला” और “तू त राम जी के चेला” जैसे उनके लोकप्रिय भजनों पर श्रोताओं ने खूब झूमकर जयकारे लगाए। वहीं, गायिका आरती अम्बर ने भगवान शिव की वंदनाओं को सुरों में पिरोकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

रात्रि भर चले भजन कार्यक्रम के उपरांत रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मुनेश्वर गुप्ता ने श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह भंडारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। धार्मिक आयोजनों में वर्षा को शुभ संकेत माना जाता है और बारिश के बीच भी लोगों का अडिग आस्था के साथ डटे रहना अपने आप में प्रेरणादायक है।

See also  दशहरा पर बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, गरीबों के सामने बड़ी मुश्किल

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required