Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • मऊ के घोसी क्षेत्र में गन्ने के खेत से निकला विशाल अजगर, ‘कोबरा किंग’ मुरलीवाला हौसला ने मात्र 10 मिनट में किया रेस्क्यू

मऊ के घोसी क्षेत्र में गन्ने के खेत से निकला विशाल अजगर, ‘कोबरा किंग’ मुरलीवाला हौसला ने मात्र 10 मिनट में किया रेस्क्यू

ग्रामीण न्यूज तेज नजर

 

मऊ के घोसी क्षेत्र में गन्ने के खेत से निकला विशाल अजगर, ‘कोबरा किंग’ मुरलीवाला हौसला ने मात्र 10 मिनट में किया रेस्क्यू

मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के उसरी खुर्द गांव में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किसान के गन्ने के खेत से विशाल अजगर निकल आया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जुट गई। घटना सुबह करीब 6 बजे किसान हरिश्चंद्र यादव के खेत में हुई। अचानक खेत से अजगर निकलने की खबर फैलते ही ग्रामीण दहशत में आ गए और तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी।

ग्रामीणों के अनुसार, सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम मौके पर देर से पहुंची, जिसके चलते करीब छह घंटे तक अजगर खेत में ही मौजूद रहा। इस दौरान गांव के ही राहुल यादव और चंदन यादव ने जौनपुर के मशहूर रेस्क्यू विशेषज्ञ ‘कोबरा किंग’ मुरलीवाला हौसला से संपर्क किया।

विशेषज्ञ मुरलीवाला हौसला दोपहर करीब 12:30 बजे घटनास्थल पर पहुंचे और महज 10 मिनट के भीतर अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। उनकी कार्यकुशलता देखकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और मौके पर मौजूद लोग जोरदार तालियों से उनका स्वागत करने लगे।

इस दौरान वन विभाग के दरोगा विपिन कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। रेस्क्यू पूरा होने के बाद अजगर को सुरक्षित वन विभाग की निगरानी में लेकर सरयू नदी के किनारे छोड़ दिया गया।

घटना स्थल पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अवधेश यादव, मांदी सिपाह चौकी के उप निरीक्षक रामलोचन सिंह और अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते विशेषज्ञ मौके पर नहीं पहुंचते, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

See also  दशहरा पर बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, गरीबों के सामने बड़ी मुश्किल

गांव के लोगों ने मुरलीवाला हौसला की सराहना करते हुए कहा कि वह न सिर्फ सांपों को सुरक्षित पकड़ने में माहिर हैं, बल्कि लोगों में वन्यजीवों के प्रति जागरूकता भी फैलाते रहते हैं।

इस रेस्क्यू अभियान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वन्य जीव संरक्षण और सुरक्षा में प्रशिक्षित विशेषज्ञों की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required