Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • ग्राम रोजगार सेवक संघ जनपद इकाई देवरिया की बैठक

ग्राम रोजगार सेवक संघ जनपद इकाई देवरिया की बैठक

ग्राम रोजगार सेवक संघ जनपद इकाई देवरिया की बैठक संपन्न 

संवाददाता ग्रामीण न्युज तेज़ नजर

उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ जनपद इकाई देवरिया की बैठक आज विकास भवन परिसर में जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें ईपीएफ का भुगतान समय से करने, ब्लाक कार्यकारिणी के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत विकास खंडों में नए सिरे से चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराने, मृतक आश्रितों का समायोजन शीघ्र होने आदि बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री मिश्र ने कहा की संगठन ग्राम रोजगार सेवकों के हक और हुकुक के लिए प्रतिबद्ध है। प्राथमिकता के आधार पर ग्राम रोजगार सेवकों के समस्याओं का समाधान जिले के अधिकारियों से मिलकर कराया जाएगा। सितंबर महीने में जनपद के 16 विकास खंडों में प्रभारी नामित करके ब्लॉक स्तरीय चुनाव संपन्न कराया जाएगा। इसके अलावा ग्राम रोजगार सेवको के नियमितीकरण की मांग को लेकर शीघ्र ही प्रदेश स्तर पर एक वृहद आंदोलन किया जाएगा। श्री मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में अधिकारियों के हीलाहवाली से ग्राम रोजगार सेवकों के ईपीएफ का पैसा उनके यूएएन अकाउंट में नहीं जा रहा है। यहां तक की मनरेगा सेल में बैठे हुए कर्मचारी ग्राम रोजगार सेवकों के ईपीएफ भुगतान के लिए ग्राम रोजगार सेवकों का आर्थिक रूप से शोषण करते हैं जिसके खिलाफ जनपद स्तर पर भी बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता ब्रह्मदेव मिश्र ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से योगेश्वर राव, प्रभा भारती जिला पंचायत सदस्य, कृष्ण मोहन उपाध्याय, श्री प्रकाश निराला, प्रभाकर पाठक, विनोद सिंह कुशवाहा, शमशाद अंसारी, विनोद राव, कृष्ण मोहन उपाध्याय, रंभा चौहान, मुन्नी यादव प्रदेश सचिव, रंजना राव, जितेंद्र भारती सुनील यादव, किरण कुमार निराला, रविकांत पांडेय, सर्वेश भारती, देवाशीष यादव, अम्बरीष यादव, राजनेत कुमार, बलिस्टर प्रसाद, मनोज यादव, सूरज यादव, गंगा विशुन, अभय सिंह, संतोष पांडेय, अभिषेक पति त्रिपाठी,जितेंद्र कुमार, पुष्पा सिंह, धर्मेंद्र यादव, राहुल आर्य, आदि लोग उपस्थित रहे।

See also  सहायक विकास अधिकारी पंचायत सेवा संघ का चुनाव सम्पन्न

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required