सलेमपुर में सपा का PDA कार्यकर्ता सम्मेलन, 2027 में भाजपा को हराने का आह्वान
सलेमपुर में सपा का PDA कार्यकर्ता सम्मेलन, 2027 में भाजपा को हराने का आह्वान
सलेमपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से सलेमपुर स्थित ओम मंडपम मैरिज हाल में PDA कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “भाजपा सरकार के पाप का घड़ा भर चुका है।” उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी।
उन्होंने शिक्षा को सामाजिक बदलाव का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए कहा कि शिक्षा बेहद जरूरी है। उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल में छात्राओं के लिए किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया और कहा कि तत्कालीन सरकार ने लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कन्या धन योजना के तहत आर्थिक सहायता देने का काम किया था।
सेक्टर और जोन प्रभारियों का किया स्वागत
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि श्याम लाल पाल ने सेक्टर प्रभारी और जोन प्रभारियों को मंच पर बुलाकर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव को लेकर सक्रियता बढ़ाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया।
सांसद ने स्कूल बंद होने का उठाया मुद्दा
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सलेमपुर सांसद रामाशंकर राजभर ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में 26 हजार स्कूल बंद पड़े हैं। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों को खुलवाने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी होगी।
संगठन को मजबूत करने पर जोर
सम्मेलन में वक्ताओं ने PDA के माध्यम से कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक वर्गों को जोड़ने, संगठन को मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करने की बात कही। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हरेराम यादव, विधानसभा अध्यक्ष ने की। संचालन मंजूर आलम और मंजूर हसन ने संयुक्त रूप से किया।
सम्मेलन में व्यास यादव, स्वामीनाथ यादव, मनबोध प्रसाद, पूर्व विधायक ओपी यादव, रामप्रकाश यादव, विजय यादव, श्यामदेव यादव, पवन प्रधान, नागेंद्र पासवान, जैनुल अख्तर, जामवंत विश्वकर्मा, पवन यादव, योगेश यादव, गोरख यादव, धीरेन्द्र सिंह धीरू, टुन्ना वर्मा, वीरेंद्र यादव, विकास सिंह, अशोक यादव, देशराज यादव, बाबूलाल यादव, चंद्रपाल यादव, जुबैर अहमद, नुरुद्दीन, शाकिर लारी, भीम सिंह, अरशद सिद्दीकी, मालवीय प्रसाद, निर्मल, विमलेश पाल, अरविंद गौड़, रंजना भारती, राजकुमार गौड़, मंसूर अली, सौरभ यादव, मिथिलेश यादव, आलोक यादव, रामनारायण यादव, प्रज्ञानंद चौधरी, प्रदीप यादव, प्रमोद गौतम, हरेराम आर्य, सदानंद कुशवाहा, अवनीश गोलू, रामप्रताप यादव, हरेंद्र गौड़, सोनू पांडेय, मनोज लारी, धर्मेंद्र सोलंकी, मनोज यादव, खोखा सिंह, पूर्व विधायक श्याम बहादुर, खुर्शीद अंसारी, संतलाल राजभर, मुकेश राजभर, दीनानाथ राजभर, हनीफ, अवधेश यादव, मान सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।