Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • लार से सलेमपुर तक टेम्पो में ठूंसे जाते हैं यात्री – ओवरलोडिंग से जान जोखिम पर, जिम्मेदार खामोश

लार से सलेमपुर तक टेम्पो में ठूंसे जाते हैं यात्री – ओवरलोडिंग से जान जोखिम पर, जिम्मेदार खामोश

लार से सलेमपुर तक टेम्पो में ठूंसे जाते हैं यात्री – ओवरलोडिंग से जान जोखिम पर, जिम्मेदार खामोश

देवरिया/लार।
लार से सलेमपुर मार्ग पर चलने वाले टेम्पो सवारियों की जान से रोज खिलवाड़ कर रहे हैं। हालत यह है कि एक टेम्पो में जहाँ अधिकतम मानक के अनुसार बैठना चाहिए , वहीं ठूंस-ठूंसकर लोगों को बिठा लिया जाता है।

ओवरलोडिंग से हादसे का खतरा
इस तरह की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खराब सड़कों और बेलगाम ड्राइविंग के बीच ये टेम्पो यात्रियों को मौत की ओर धकेल रहे हैं। लेकिन प्रशासन और परिवहन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।

जिम्मेदार मौन
स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बाद भी आरटीओ व पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक—
“लार से सलेमपुर तक हर रोज टेम्पो ओवरलोड चलते हैं। छोटे बच्चों और महिलाओं तक को जान जोखिम में डालकर बैठा दिया जाता है। लेकिन प्रशासन इस पर कोई कदम नहीं उठाता।”

प्रश्न उठता है
क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं? आखिर कब तक मासूम सवारियों की जान से ऐसे खिलवाड़ होता रहेगा और नियमों की धज्जियां उड़ती रहेंगी?

See also  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 80 जोड़ों का विवाह संपन्न

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required