Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • तहसील सदर में डीएम का औचक निरीक्षण, अफसरों को लगाई फटकार — साफ-सफाई और कामकाज पर जताई कड़ी नाराजगी

तहसील सदर में डीएम का औचक निरीक्षण, अफसरों को लगाई फटकार — साफ-सफाई और कामकाज पर जताई कड़ी नाराजगी

तहसील सदर में डीएम का औचक निरीक्षण, अफसरों को लगाई फटकार — साफ-सफाई और कामकाज पर जताई कड़ी नाराजगी

बलिया। शनिवार शाम जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने तहसील सदर का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा दिया।
डीएम ने परिसर की साफ-सफाई, कार्यालयों की कार्यप्रणाली और जनसुविधाओं की हकीकत खुद मौके पर जाकर देखी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ कहा कि तहसील परिसर में स्वच्छता और व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
गंदगी और अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने न्यायालयों के नियमित संचालन पर भी सख्त निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि न्यायिक कार्यवाही में देरी से जनता को परेशानी होती है, इसलिए वादों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने निर्देश दिया कि न्यायालयों के सभी आदेश 48 घंटे के भीतर पोर्टल पर अपलोड किए जाएं।
इस आदेश की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने कई कार्यालयों में पहुंचकर अभिलेखों के रख-रखाव, कर्मचारियों की उपस्थिति और जनसेवा कार्यों की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया।
उन्होंने कहा कि जनता को समय पर, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिलनी चाहिए, यह प्रशासन की जिम्मेदारी है।

इस दौरान एसडीएम सदर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

See also  सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना जारी, 24 घंटे बाद भी नहीं पहुँचा प्रशासन

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required