Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • थाना खामपार पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बाइक से 04 पेटी अवैध देशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

थाना खामपार पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बाइक से 04 पेटी अवैध देशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

    ग्रामीण न्यूज तेज नजर देवरिया

देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना खामपार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी आदित्य कुमार गौतम के पर्यवेक्षण में विगत रात्रि को संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर आरबी मेमोरियल स्कूल के पास से बिहार ले जाई जा रही एक मोटर साइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP52BY9752) को रोका गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने वाहन से 04 पेटी (कुल 180 टेट्रा पैक, प्रत्येक 200 एमएल) बंटी-बबली ब्रांड की अवैध देशी शराब बरामद की।

पुलिस ने मौके से अभियुक्त शनि चौहान पुत्र स्व. सुदामा चौहान निवासी खदही थाना भोरे, जनपद गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना खामपार पुलिस ने मु.अ.सं. 172/2025, धारा 60/72 अबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :

नाम – शनि चौहान

पिता का नाम – स्व. सुदामा चौहान

निवासी – खदही, थाना भोरे, जनपद गोपालगंज (बिहार)

बरामदगी का विवरण :

04 पेटी (180 टेट्रा पैक × 200 एमएल) बंटी-बबली देशी शराब

एक मोटरसाइकिल – हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP52BY9752)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :

1. उ.नि. विवेक कुमार सिंह – थाना खामपार, जनपद देवरिया

2. हे.का. संतोष कुमार – थाना खामपार, जनपद देवरिया

3. हे.का. आशुतोष द्विवेदी – थाना खामपार, जनपद देवरिया

 

पुलिस ने बताया कि अवैध शराब तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी तेज़ी से जारी रहेगा।

See also  खरवनिया नवीन के पांच बच्चे विज्ञान प्रोजेक्ट स्टेट के लिए अप्रूव्ड हुए

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required