11 वर्षो में बदली आमजन के जीवन की तस्वीर- पवन मिश्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओ ने पुरवा चौराहा स्थित सांसद देवरिया शशांक मणि के संसदीय कार्यालय पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाया।
इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि 9 जून 2025 को केंद्र की जनकल्याणकारी मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे हुए है, जिसमे सभी वर्गों का विकास हुआ है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 11 वर्षो के भीतर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, पी एम मुद्रा और स्टैंड अप योजना, पी एम कौशल विकास योजना, इज्जत घर योजना, सौभाग्य योजना, पी एम स्वनिधि योजना, आयुष्मान योजना, पी एम गरीब कल्याण अन्न योजना जैसे 11 महत्वपूर्ण निर्णय लिए जिससे आमजन के जीवन की तस्वीर बदली है और देश प्रगति पथ पर आगे बढ़ा है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अम्बिकेश पाण्डेय, सांसद प्रतिनिधि प्रिन्स मणि, मनीष मणि, मनोज कुमार, प्रभुनाथ पाण्डेय, रंजन मणि, भोला, अरुण मिश्र, विजेंद्र चौहान उपस्थित रहे।