Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • लार में जाम का झाम – जनता त्रस्त, प्रशासन मस्त!

लार में जाम का झाम – जनता त्रस्त, प्रशासन मस्त!

 

सब्जी मंडी गेट पर रोज़ाना जाम, पटरियों पर कब्ज़ा जमाए ठेले वाले

लार। सुबह 8 बजे का वक्त और सब्जी मंडी गेट का नजारा—पटरियों पर फलों के ठेले, खोमचे, मोमो-चाट की दुकानें और दुकानदारों का अतिक्रमण। नतीजा—चारों तरफ भीषण जाम और उसमें फंसी आम जनता। यह हाल सिर्फ एक दिन का नहीं बल्कि लगातार कई दिनों से यही स्थिति बनी हुई है।

स्थानीय लोग बताते हैं कि जाम के कारण बच्चों को स्कूल पहुँचने में देर होती है, दफ्तर जाने वाले लोग घंटों सड़क पर फंसे रहते हैं और मरीजों को अस्पताल तक ले जाना किसी चुनौती से कम नहीं है।

“जनता जाम में पिस रही है और प्रशासन कानों में तेल डाले सो रहा है। आखिर कब तक इस झाम को झेलना पड़ेगा?” – आक्रोशित स्थानीय नागरिक।

इधर प्रशासनिक जिम्मेदारों की चुप्पी पर लोगों में गुस्सा है। आरोप है कि सब्जी मंडी गेट के आसपास पटरियों से अतिक्रमण हटाने की कभी गंभीर पहल ही नहीं की गई।

वाह रे व्यवस्था, धन्य है प्रशासन!
लोग पूछ रहे हैं – क्या लार का जाम किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

See also  सीएचसी लार में स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी, डीएम के औचक निरीक्षण में खुली कर्मचारियों की पोल

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required