Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • लार ब्लॉक में आवारा कुत्तों का आतंक, आधा दर्जन लोग व पशु  घायल  दहशत में ग्रामीण

लार ब्लॉक में आवारा कुत्तों का आतंक, आधा दर्जन लोग व पशु  घायल  दहशत में ग्रामीण

लार ब्लॉक में आवारा कुत्तों का आतंक, आधा दर्जन लोग व पशु  घायल  दहशत में ग्रामीण

देवरिया। लार ब्लॉक के रतनपुरा और परासी चकलाल गांवों में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक व्याप्त है। बीते कुछ दिनों में लगभग आधा दर्जन लोगों को तथा पशुओं को भी कुत्तों ने काट लिया है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

रतनपुरा गांव में 50 वर्षीय आबिद हुसैन और 8 वर्षीय रोमन होदा कुत्तों के हमले का शिकार हो गए। वहीं परासी चकलाल गांव में भी दो बच्चियों को कुत्तों ने काट लिया। घायलों में एक पुरुष और तीन बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं।

लगातार हो रहे हमलों से लोग घर से निकलने से डर रहे हैं। अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से कतराने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आवारा कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे आमजन का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर आवारा कुत्तों पर नियंत्रण की मांग की है।

बताया गया कि ग्रामीणों ने हमलावर कुत्ते को घेरकर मार दिया। इसके बावजूद भी अन्य आवारा कुत्तों को लेकर लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। सुबह टहलने वाले लोग अब हाथ में डंडा लेकर निकलने को मजबूर हैं।

See also  शराब तस्कर अजीत कुमार सिंह उर्फ जरी सिंह की गोली मारकर हत्या

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required