Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • हल्की बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, धान की फसल पर असर का डर

हल्की बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, धान की फसल पर असर का डर

हल्की बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, धान की फसल पर असर का डर

लार/देवरिया।
क्षेत्र में हो रही हल्की बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय खेतों में धान की कटाई का दौर चल रहा है, लेकिन लगातार हो रही बौछारों से किसानों को अपनी फसल के खराब होने का डर सता रहा है।

रतनपुरा का किसान हरिहर यादव का कहना है कि जिन खेतों से धान काटकर सुखाने के लिए रखा गया है, वह अब भीगने लगा है। इससे धान टूटने और चावल की गुणवत्ता खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं जो किसान अभी फसल नहीं काट पाए हैं, वे मौसम के मिजाज को देखते हुए कटाई टालने को मजबूर हैं।

अगर बारिश का यही क्रम जारी रहा तो रवि की फसल की बुआई में भी देरी हो सकती है। किसानों का कहना है कि धान को थोड़ा पहले काटने का प्रावधान तो है, मगर लगातार नम मौसम से फसल सुखाने में परेशानी हो रही है।

कृषि जानकारों का मानना है कि अभी की हल्की बारिश अगर कुछ दिनों में थम जाए तो नुकसान सीमित रहेगा, लेकिन अगर मौसम फिर बिगड़ा तो फसल की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है।

See also  लार युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी गठित, साहू विशाल गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required