Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • खरवानिया नवीन में छात्रों ने इकोफ्रेन्डली दिवाली मनाया

खरवानिया नवीन में छात्रों ने इकोफ्रेन्डली दिवाली मनाया

खरवानिया नवीन में छात्रों ने इकोफ्रेन्डली दिवाली मनाया

ग्रामीण न्युज तेज़ नजर

आज दिनांक 29/10/2024 को संविलियन विद्यालय खरवनिया नवीन पर बच्चों ने इकोफ्रेन्डली दिवाली मनाया. अंधकार पर प्रकाश के विजय का त्योहार दीपावली के अवसर पर बच्चों ने बड़ी धूमधाम से अपने अपने रंगोली प्राकृतिक रंगों से सजाया. फूलपत्ती व हल्दी/ मेहदी तथा फूलों से रंगोली सजाया. प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री इन्द्रसेन गुप्ता जी ने
इस अवसर पर समर्पित प्रयास के लिए श्री पंकज सिंह, श्री प्रमोद कुमार, श्री संदीप कुमार, श्री आशुतोष सिंह व श्री अंकित सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया. सभी बच्चों व स्टाफ को धनतेरस व दीपावली ढेर सारी शुभकामनाएं दिया गया . पी एस व यू पी एस दोनों सेक्शन के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. अन्नू, पूजा, , अंकिता, खुशी 1, खुशी 2, सोनाक्षी, , चांदनी, अन्नू, तन्नु, कुमकुम, रिंकी, श्रेया, चांदनी, अनामिका, बबली, शिल्पी, ज्योति, साहिबा आदि बच्चों के रंगोली सराहनीय रहा. बच्चों को रंगोली की तकनीकी जानकारी सभी गुरुजनो सहित एच एम महोदय ने भी दिया अन्त में प्रधानाध्यापक व ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रसेन गुप्ता ने सभी बच्चों को प्रतिज्ञा सहित शान्ति पूर्ण माहौल में दीपावली मनाने के लिए निर्देशित किया गया।

See also  स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध क्लिनिक किया सील

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required